लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में 100000 से अधिक वाहन की बिक्री?, टाटा मोटर्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 33 प्रतिशत अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 18:15 IST

नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन की अवधि में हमने एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति (डिलिवरी) के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक आपूर्ति एसयूवी की गई। इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भी मजबूती बनी रही। 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड ने नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बयान में कहा कि सबसे अधिक आपूर्ति एसयूवी की गई। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भी मजबूती बनी रही। उन्होंने कहा, ‘‘ नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन की अवधि में हमने एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति (डिलिवरी) के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।’’

ई-कॉमर्स की त्योहारी बिक्री मात्रा में 24 प्रतिशत बढ़ी, क्विक कॉमर्स का जलवा

दिवाली त्योहारी सत्र भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए शानदार रहा, जिसमें मात्रा के लिहाज से बिक्री सालाना 24 प्रतिशत बढ़ी और सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ई-कॉमर्स क्षेत्र के मंच यूनिकॉमर्स ने यह जानकारी दी। इस दौरान क्विक कॉमर्स ऐप का वृद्धि में सबसे अधिक योगदान रहा, जिन्होंने ऑर्डर की मात्रा में सालाना आधार पर 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इसके बाद ब्रांड वेबसाइट ने 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मार्केटप्लेस प्रमुख चैनल बने रहे, जिनकी कुल खरीदारी में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी रही और उनका ऑर्डर मात्रा के लिहाज से आठ प्रतिशत बढ़ा। यूनिकॉमर्स ने कहा कि ये जानकारियां 2024 और 2025 में 25 दिन तक चलने वाले त्योहारी सत्र के दौरान उसके प्रमुख मंच यूनीवेयर के माध्यम से हुए 15 करोड़ से अधिक लेनदेन पर आधारित हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘2025 का दिवाली त्योहारी सत्र भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहा, जहां ऑर्डर मात्रा के लिहाज से 24 प्रतिशत बढ़ा, जबकि सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।’’

शीर्ष प्रदर्शन करने वाली श्रेणियों में रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं (एफएमसीजी), गृह सज्जा और फर्नीचर, सौंदर्य और देखभाल तथा स्वास्थ्य और फार्मा रहे। बयान के मुताबिक, कुल ऑर्डर में दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों का योगदान लगभग 55 प्रतिशत रहा।

टॅग्स :Tata Companyटाटा H5 एसयूवीTata H5 SUV
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी