लाइव न्यूज़ :

सरकार, कॉरपोरेट जगत की निर्णय प्रक्रिया में संवहनीयता बेहद महत्वपूर्ण: गोयल

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को कहा कि देश में सरकार और कॉरपोरेट क्षेत्र की निर्णय लेने की प्रक्रिया में संवहनीयता या टिकाऊपन महत्वपूर्ण घटक बन गया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि सतत विकास आने वाले वर्षों में विकास के पैमाने और गति को बढ़ाएगा।

वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कॉन्फेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे।

गोयल ने आगे कहा कि मौजूदा हालात विभिन्न प्रथाओं और प्रक्रियाओं को नया रूप देने का एक बेहतरीन मौका है।

उन्होंने ने जोर देकर कहा, ‘‘ऐसा करते समय संवहनीयता वह आत्मनियंत्रण है, जो भविष्य में हमारी योजनाओं, निर्णयों और कार्यों का मार्गदर्शन करेगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत भारत विनिर्माण केंद्र बनने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि एमएसएमई के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किए बिना यह संभव नहीं है।

इस कार्यक्रम में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की आर्थिक नीति का उद्देश्य न सिर्फ आत्मनिर्भरता लाना है, बल्कि सभी क्षेत्रों को टिकाऊ बनाना भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब