लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने अमेजन को सीसीआई के समक्ष पेश होने के लिए दो सप्ताह की और मोहलत दी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज अमेजन को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के समक्ष पेश होकर अपनी दलीलें रखने के लिए दो सप्ताह का वक्त और दे दिया है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) के साथ निवेश सौदे के लिए अमेजन को दी गई मंजूरी वापस लेने से संबंधित मामले में सुनवाई स्थगित करने से इनकार कर दिया था।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यामूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने सोमवार को अमेजन का पक्ष सुनने के बाद कहा कि वह इस मामले के गुण-दोष पर विचार नहीं करेगी लेकिन कंपनी को कुछ और वक्त देती है। यह राहत दिल्ली उच्च न्यायालय से अमेजन को मिले वक्त से इतर होगी।

मुख्य न्यायाधीश की अगुआई वाली पीठ ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपील का निपटारा करते हुए कहा, ‘‘हम इस मामले के ब्योरे में नहीं जा रहे हैं। हम दो सप्ताह की मोहलत और देंगे। आप इस वक्त का इस्तेमाल करें और सीसीआई के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखें।’’

फ्यूचर ग्रुप की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने सीसीआई में सुनवाई स्थगित किए जाने की मांग ठुकराए जाने के पक्ष में दलीलें पेश करने की कोशिश की तो न्यायालय ने कहा, ‘‘सीसीआई को सुनवाई पूरी करने की इतनी जल्दबाजी क्यों थी? कृपया हमें इस मुकदमे के गुण-दोष पर टिप्पणी करने की स्थिति में न लाइए।’’

गत 24 नवंबर को सीसीआई ने सुनवाई स्थगित करने के अमेजन के अनुरोध को ठुकरा दिया था। इसके पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीसीआई को निर्देश दिया था कि इस मामले का दो सप्ताह में निपटारा कर दिया जाए। वह आदेश खुदरा कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की तरफ से दायर याचिका पर आया था।

कैट ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि फ्यूचर ग्रुप को आपूर्ति करने वाले करीब 6,000 कारोबारियों के हितों को सुरक्षित किया जाए। इस समूह को कारोबारियों ने करीब 10,000 करोड़ रुपये के उत्पादों की आपूर्ति की थी।

अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच फ्यूचर रिटेल की संभावित बिक्री को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। रिलायंस रिटेल के हाथों फ्यूचर रिटेल के 24,713 करोड़ रुपये के अधिग्रहण सौदे का अमेजन यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह सौदा फ्यूचर ग्रुप के साथ हुए निवेश समझौते का उल्लंघन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी