लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में 5,720 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:42 IST

Open in App

उत्तराखंड विधानसभा ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिये 5,720.78 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी। इसमें सर्वाधिक 600 करोड़ रुपये का आबंटन कोविड महामारी की रोकथाम के लिये किया गया है। पूरक बजट में 2,990.53 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 2,730.25 करोड़ रुपये पूंजी व्यय का प्रावधान है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए विभिन्न प्रकार की सहायता और राहत कार्यों के लिये 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में 3,178.87 करोड़ रुपये का प्रावधान केंद्र प्रोयोजित योजनाओं और 56 करोड़ रुपये का प्रावधान बाह्य सहायता वाली परियोजनाओं के लिये किया गया है। अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिये 570 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिये 449 करोड़ रुपये, जल जीवन मिशन के लिये 401 करोड़ रुपये, अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के लिये 137.29 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 70.01 करोड़ रुपये का प्रावधान है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 24.65 करोड़ रुपये और 214.57 करोड़ रुपये समग्र शिक्षा अभियान के लिये प्रावधान किये गये हैं। इसके अलावा, चार विधेयकों.... आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी (संशोधन) विधेयक, डीआईटी यूनिवर्सिटी (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक और उत्तराखंड विनियोग (2021-22 पूरक) विधेयक को भी विधानसभा ने मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 विधानसभा चुनावः हार से परेशान हरीश रावत?, विस चुनाव नहीं लड़ेंगे, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को लड़ाउंगा

कारोबारपीएम मोदी को भाया उत्तराखंड का बजट, वित्त मंत्री अग्रवाल की सराहना

उत्तराखंडKedarnath By-Election 2024 Live: केदारनाथ में तेजी से हो रही वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 17% से ज्यादा मतदान

भारतPriyanka Gandhi Vadra In Nainital: 'आप कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे', प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला

भारतRishikesh PM Modi: 'आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है', पीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू