लाइव न्यूज़ :

सुमाया इंडस्ट्रीज ने कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप पेएग्री में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:00 IST

Open in App

सुमाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने कृषि कारोबार का विस्तार करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप पेएग्री इनोवेशंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। हालांकि, कंपनी ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया। कपड़े का कारोबार करने वाली सुमाया इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी सुमाया एग्रो लिमिटेड के माध्यम से कृषि-जिंस व्यवसाय में प्रवेश किया है। एनएसई में सूचीबद्ध मुंबई की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 406 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,263 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। सुमाया इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी अनुषंगी के माध्यम से पेएग्री इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सुमाया इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक उषिक गाला ने कहा कि कंपनी अपनी नयी रणनीति के सफर पर निकली है और इस अधिग्रहण से उसे भारत में कृषि मूल्य श्रृंखला व्यापार में एक मजबूत जगह बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स