लाइव न्यूज़ :

Sulabh Bharat Abhiyan: देश के 100 शहरों का होगा कायाकल्प, एमओएचयूए ने किया समझौता, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2024 10:44 IST

Sulabh Bharat Abhiyan: स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 100 शहरों को उनके बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों को लागू करना है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक उदाहरण स्थापित करने की दिशा में भारतीय शहरों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।सार्वजनिक स्थान, सड़कें, पार्क, खुले और मनोरंजक स्थान आदि शामिल हैं। लोगों को जागरूक जागरूकता पैदा करने पर होगा।

नई दिल्लीः देश के 100 शहरों को आने वाले सालों में बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुलभ व समावेशी बनाने के लिए आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक जूही राजपूत और स्मार्ट सिटीज मिशन के संयुक्त सचिव राहुल कपूर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई  'सुलभ भारत अभियान' (सुगम्य भारत अभियान)  के तहत यह पहल दिव्यांगों के लिए बाधा मुक्त शहरी विकास का समर्थन करती है। साथ ही यह एक वैश्विक उदाहरण स्थापित करने की दिशा में भारतीय शहरों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

गौरतलब है कि ‘एक्सेसिबल सिटीज’ आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा अपने प्लेटफॉर्म ‘अलायंस फॉर इंक्लूजन एंड एक्सेसिबिलिटी’ के माध्यम से शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 100 शहरों को उनके बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों को लागू करना है।

जिसके तहत इन शहरों में  आवासीय और वाणिज्यिक भवन, सार्वजनिक स्थान, सड़कें, पार्क, खुले और मनोरंजक स्थान आदि शामिल हैं। इस योजना के पहले चरण में पूरा फोकस इन शहरों को शॉर्टलिस्ट करने और सार्वभौमिक डिजाइन विनिर्देशों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर लोगों को जागरूक जागरूकता पैदा करने पर होगा।

जबकि  दूसरे चरण में भविष्य की सभी परियोजनाओं में डिजाइन और मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अवसर पर आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक जूही राजपूत ने कहा कि विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं में सुगमता के लिए ‘सुलभ भारत’ प्रमाणन सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों और मानकों के अनुपालन में विकसित परियोजनाओं को प्रदान किया जाएगा।

वहीं, स्मार्ट सिटीज मिशन के संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक राहुल कपूर ने इस मौके पर आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा की गई पहल की सराहना की और इस पहले को लेकर स्मार्च सिटीज मिशन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

टॅग्स :Arabna Housing Complexभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?