लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों की ऋण स्थिति में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मजबूत सुधार: रेटिंग एजंसियां

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:41 IST

Open in App

मुंबई एक अक्टूबर कोविड-19 महामारी की भयावह दूसरी लहर के बावजूद भारतीय कंपनियों की ऋण स्थिति में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान मजबूत सुधार देखा गया। ज्यादातर रेटिंग कंपनियों ने भारतीय कम्पनियों में गिरावट की बजाय सुधार दर्शाया।

रेटिंग एजेंसियों के अनुसार कॉरपोरेट कंपनियों की स्थिति में सुधार मांग में तेजी और निरंतर सुधार को दर्शाती है।

देश की तीन घरेलू रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल रेटिंग्स, इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च और इक्रा रेटिंग्स ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान भारतीय कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट जारी की।

क्रिसिल रेटिंग के अनुसार अप्रैल-सितंबर 2021 के बीच उसका ऋण अनुपात बढ़कर 2.96 गुना हो गया, जिसमे से 488 में सुधार और 105 में गिरावट हुई।

वही इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने इस अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट में 150 कंपनियों की स्थिति में सुधार और 49 की स्थिति में गिरावट दर्शाया।

इंडिया रेटिंग्स ने तुलना के लिए वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2019 के प्रदर्शन को जोड़ा है, क्योंकि वित्त वर्ष 2019-2020 और 2020-21 कोविड महामारी के कारण प्रभावित रहा।

इसके अलावा इक्रा रेटिंग्स ने 303 कंपनियों की रेटिंग जारी की, जिसमे दस प्रतिशत कंपनियों की ऋण स्थिति में सुधार दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब