लाइव न्यूज़ :

आधार आधारित ई-केवाईसी के लेनदेन में देखी गई है जोरदार बढ़त, नवंबर में ही ऐसे ट्रांजैक्शन में हुई 22 प्रतिशत की वृद्धि

By आजाद खान | Updated: December 30, 2022 10:12 IST

मामले में बोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बयान में कहा है कि ‘‘देशभर में निवासियों द्वारा आधार के उपयोग में लगातार प्रगति देखी जा रही है। नवंबर, 2022 के अंत तक ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350.24 करोड़ हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देआधार आधारित ई-केवाईसी के लेनदेन में भारी बढ़त देखी गई है। यह बढ़त नंवबर के महीने में ही 22 फीसदी देखी गई है। इसके पीछे बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं का भी बड़ा योगदान है।

नई दिल्ली: आधार आधारित ई-केवाईसी लेनदेन नवंबर में मासिक आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 28.75 करोड़ तक पहुंच गया है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को कहा गया कि ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350 करोड़ से अधिक हो गई है। बयान के अनुसार, नवंबर महीने में आधार सत्यापित लेनदेन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 195.39 करोड़ रहा है। 

आपको बता दें कि आधार आधारित ई-केवाईसी के लेनदेन में बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं का बड़ा योगदान है। ऐसे में पिछले महीने में आधार सत्यापित लेनदेन को इजाफे में इन सेवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘देशभर में निवासियों द्वारा आधार के उपयोग में लगातार प्रगति देखी जा रही है। अकेले नवंबर में आधार का उपयोग करके 28.75 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किए गए। यह इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। नवंबर, 2022 के अंत तक ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350.24 करोड़ हो गई।’’

बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं का बड़ा योगदान

आपको बता दें कि इस बढ़त के पीछे बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। इन सेवाओं के जरिए एक पारदर्शी और बेहतर ग्राहक अनुभव किया जा सका है जिससे इस ई-केवाईसी लेनदेन में बढ़त देखने को मिली है। 

ई-केवाईसी लेनदेन ग्राहकों को लिए काफी सुविधाजनक साबित हुई है। इस लेनदेन को करने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड होल्डर्स से स्पष्ट सहमति ली जाती है, इसके बाद ही उन्हें यह सेवा दी जाती है। ऐसे में इस लेनदेन के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटरों और फिनटेक फर्मों ने नए ग्राहकों को बहुत ही आसानी से जोड़ा है। 

टॅग्स :बिजनेसआधार कार्डऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है