लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, किन कंपनियों के शेयरों ने मार्केट में मचाया है तहलका

By IANS | Updated: January 18, 2018 20:45 IST

खासकर के बैंकों के शेयरों में तेजी से उछाल आया है। पूरी कहानी यहां पढ़ें।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 178.47 अंकों की तेजी के साथ 35,260.29 पर और निफ्टी 28.45 अंकों की तेजी के साथ 10,817.00 पर बंद हुए। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 284.63 अंकों की तेजी के साथ 35,366.45 पर खुला और 178.47 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 35,260.29 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,507.36 के ऊपरी और 35,166.44 के निचले स्तर को छुआ। 

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (2.61 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.15 फीसदी), एचडीएफसी (1.99 फीसदी), एम एंड एम (1.83 फीसदी) और कोटक बैंक (1.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से अडानी पोर्ट्स (4.32 फीसदी), टाटा स्टील (2.89 फीसदी), कोल इंडिया (2.81 फीसदी), सनफार्मा (1.22 फीसदी) और एसबीआईएन (1.18 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.43 अंकों की तेजी के साथ 17932.37 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 302.92 अंकों की गिरावट साथ 17,629.45 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 401.73 अंकों की गिरावट के साथ 19,285.84 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 84.85 अंकों की तेजी के साथ 10,873.40 पर खुला और 28.45 अंकों या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 10,817.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,887.50 के ऊपरी और 10,782.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों में तेजी रही जिसमें तेज खपत उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (0.74 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (0.69 फीसदी), वित्त (0.56 फीसदी) और दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी) शामिल है। 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे-रियल्टी (4.07 फीसदी), धातु (2.87 फीसदी), दूरसंचार (2.63 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (2.12 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तुएं (0.98 फीसदी)। 

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 663 शेयरों में तेजी और 2,301 में गिरावट रही, जबकि 122 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम