लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी, क्या है पांचवें दिन बाजार का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 11:21 IST

Stock Market Today: सेंसेक्स 205.09 अंक की बढ़त के साथ 76,550.97 अंक पर और निफ्टी 70.05 अंक चढ़कर 23,262.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Open in App

Stock Market Today:  घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिलने से बाजारों में तेजी है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.8 अंक की गिरावट के साथ 76,095.26 अंक पर आ गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 57.85 अंक फिसलकर 23,132.80 अंक पर रहा। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 205.09 अंक की बढ़त के साथ 76,550.97 अंक पर और निफ्टी 70.05 अंक चढ़कर 23,262.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, मारुति, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी रही। हालांकि, इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और जोमैटो के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मामूली रूप से गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम