लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 10:57 IST

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Stock Market Today:  विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी घरेलू बाजारों में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 592.78 अंक की बढ़त के साथ 77,498.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 169.3 अंक चढ़कर 23,519.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स पिछले सप्ताह 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़ा जबकि निफ्टी में 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। भाषा निहारिका निहारिका

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेसभारतshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका