लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: बजट सत्र शुरू होने से पहले शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2025 11:28 IST

Stock Market Today: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे

Open in App

Stock Market Today: अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी रही। केंद्रीय बजट से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.11 अंक की बढ़त के साथ 76,947.92 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। टाइटन, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले और पावर ग्रिड के शेयर भी सबसे अधिक मुनाफे में रहने वालों में शुभार रहे।

वहीं आईटीसी होटल्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग छुट्टियों की वजह से बंद रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,582.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सबजटshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम