लाइव न्यूज़ :

Stock Market: 'मंडे' को मार्केट का ट्रेंड पॉजिटिव, निफ्टी 22,405 पर और सेंसेक्स 0.34 फीसदी के साथ उछला

By आकाश चौरसिया | Updated: March 4, 2024 16:08 IST

Stock Market: सेंसेक्स पैक से, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस पिछड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देStock Market में आज ये शेयर कर रहे हैं ट्रेंड Share Bazaar में ये स्टॉक नहीं कर पाएं कुछ खास Stock Market में एनएसई और बीएसई सेंसेक्स का रहा बोलबाला

Stock Market: स्टॉक मार्केट में सोमवार को मार्केट ने सकारात्मक बढ़त बनाते हुए लंबी छलांग लगा दी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 0.99 फीसदी यानी 66.14 प्वाइंट्स के साथ 73,872.29 पर बंद हुआ है।  इस बीच, एनएसई निफ्टी 66.85 या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 22,405.60 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 169.20 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 47,456.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में ये शेयर पिछड़ेसेंसेक्स पैक से, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस पिछड़ गए।

निफ्टी में क्या रहा हालनिफ्टी पैक से, एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, ओएनजीसी और पावरग्रिड प्रमुख लाभ में रहे। आयशर मोटर, जेएसडब्ल्यू स्टील, एमएंडएम, एसबीआई लाइफ और ब्रिटानिया नुकसान में रहे।

सोमवार को भारतीय बाजार हरे निशान में खुले, सेंसेक्स 114.45 अंकों की बढ़त के साथ 73,920.60 पर और निफ्टी 74.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,409.80 पर ओपन हुआ। सुबह के सत्र में निफ्टी बैंक 72.05 अंक बढ़कर 47,358.95 पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत हाजिर मांग के बीच पोजीशन बढ़ने से सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 7 रुपये बढ़कर 6,645 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी कच्चा तेल 0.11 प्रतिशत बढ़कर 6,645 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

इस बीच, वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 79.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत बढ़कर 83.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSEBSE Sensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है