लाइव न्यूज़ :

Stock Market: मार्केट का रुख मनडे को रहा पॉजिटिव, सेंसेक्स 72,748.42, निफ्टी 22,055.70 पर क्लोज

By आकाश चौरसिया | Updated: March 18, 2024 16:49 IST

Share Market: मार्केट में आज बेंचमार्क को पार करते हुए निफ्टी 50 और सेंसेक्स आज मुनाफे के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडबल्यू स्टील और टाटा मोटर्स ने भी रफ्तार पकड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में आज बेंचमार्क को पार करते हुए निफ्टी 50 और सेंसेक्स आज मुनाफे के साथ बंद हुआशेयर बाजार में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडबल्यू स्टील ने किया अच्छा प्रदर्शनसेंसेक्स ने भी 0.14 फीसदी की बढ़त बनाते हुए 72,748.42 पर बंद हुआ

Share Market: मार्केट में आज बेंचमार्क को पार करते हुए निफ्टी 50 और सेंसेक्स आज मुनाफे के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडबल्यू स्टील और टाटा मोटर्स ने भी रफ्तार पकड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। सेंसेक्स ने भी 0.14 फीसदी की बढ़त बनाते हुए 72,748.42 पर बंद हुआ। शेयर मार्केट में निफ्टी ने भी बढ़त बनाई और 22,055.70 के आंकड़ों को छुआ। 

इनके अलावा वैश्विक बाजार में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। यह बात चीनी डेटा के जरिए सामने आई है। रॉयटर्स रिपोर्ट के अनुसार, "जनवरी-फरवरी की अवधि में चीन का औद्योगिक उत्पादन साल-दर-साल 7 फीसदी बढ़ा, जबकि खुदरा बिक्री साल-दर-साल 5.5 फीसदी बढ़ी। लेकिन, रियल एस्टेट सेक्टर एक चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि संपत्ति निवेश में 9 फीसदी की गिरावट आई। 

मार्केट का रुख इस बात पर निर्णय करेगा कि अमेरिका, यूके और जापान की मौद्रिक नीति में क्या बदलाव होते हैं, जो कि चालू हफ्ते में सामने आने की उम्मीद है। निफ्टी 50 आज शुरुआती दौर में 21,990.10 पर था, लेकिन जबकि यह अपने पिछले हफ्ते में बंद मार्केट से ज्यादा है और तब यह 22,023.35 पर अटका हुआ था। इसके अलावा इंट्राडे भी 22,123.70 और अपने लो यानी कि 21,916.55 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। अंत में सूचकांक 32 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,055.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में इन कंपनियों ने किया अच्छा कारोबारसेंसेक्स 72,643.43 के पिछले बंद के मुकाबले 72,587.30 पर खुला और अपने इंट्राडे हाई और लो पर क्रमशः 72,985.89 और 72,314.16 को छुआ। 30 कंपनियों वाले सेंसेक्स पैक 105 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 72,748.42 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों का प्रमुख योगदान रहा। हालाँकि, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सूचकांक पर शीर्ष गिरावट के साथ समाप्त हुए।

इसके अलावा निफ्टी 50 में टाटा स्टील ने 5.01 की फीसदी की बढ़त बनाई, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी 3.31 फीसदी का कारोबार किया और जेएसडबल्यू स्टील ने बाजार बंद होते होते 2.81 फीसदी के साथ चौका लगा दिया। 

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम