लाइव न्यूज़ :

Stock Market IPO: लो जी हो जाओ तैयार, ये कंपनी ला रही आईपीओ, जानें क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 15:09 IST

Stock Market IPO: आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, गुरुग्राम स्थित ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी का प्रस्तावित आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 745 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल होंगे।सेबी ने 16 मई को बिना कोई कारण बताए वासुकी ग्लोबल इंडस्ट्रीज के आईपीओ दस्तावेज वापस कर दिए।रघुवीर एक्ज़िम लिमिटेड ने 13 मई को अपने आईपीओ दस्तावेज खुद वापस ले लिए, अप्रैल में दाखिल किया गया था।

Stock Market IPO: ट्रैवल बुकिंग मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड और स्टील वायर विनिर्माता बंसल वायर इंडस्ट्रीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष फरवरी और मार्च में दोनों कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 14-17 मई को इसके लिए मंजूरी मिली। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, गुरुग्राम स्थित ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी का प्रस्तावित आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन होगा।

वहीं बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 745 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल होंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है। इसके अलावा सेबी ने 16 मई को बिना कोई कारण बताए वासुकी ग्लोबल इंडस्ट्रीज के आईपीओ दस्तावेज वापस कर दिए। कंपनी ने पिछले महीने दस्तावेज दाखिल किए थे। रघुवीर एक्ज़िम लिमिटेड ने 13 मई को अपने आईपीओ दस्तावेज खुद वापस ले लिए, अप्रैल में दाखिल किया गया था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम