लाइव न्यूज़ :

स्टॉक मार्केट: आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक समेत इन 7 कंपनियों का बढ़ी मार्केट वैल्यू, बाजार पूंजी 97,463 करोड़ रुपये बढ़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2023 12:27 IST

बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.98 अंक या 0.91 प्रतिशत के लाभ में रहा। इस दौरान बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष 10 में अन्य कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई में शामिल 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ीआगामी हफ्ते में भी अच्छी शुरुआत कर सकते हैं इन कंपनियों के शेयरलेकिन, बजाज फाइनेंस को मार्केट से ज्यादा फायदा नहीं हुआ है

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 97,463.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। 

बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.98 अंक या 0.91 प्रतिशत के लाभ में रहा। इस दौरान बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष 10 में अन्य कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया है। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,399.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,68,995.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 15,305.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,976.44 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,749.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,54,042.46 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 11,657.11 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 11,25,842.89 करोड़ रुपये रहा। 

इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार वैल्यू 9,352.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,087.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,320.4 करोड़ रुपये के लाभ से 5,89,418.46 करोड़ रुपये रहा। 

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 3,507.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,76,529.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 109.77 करोड़ रुपये बढ़कर 12,26,093.23 करोड़ रुपये पर और आईटीसी की 62.36 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,40,699.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 5,210.91 करोड़ रुपये घटकर 4,49,604.04 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारआईसीआईसीआईshare marketएयरटेलHDFC BankAirtel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम