लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर मार्केट को लगा झटका, कमजोर वैश्विक संकेत के बीच, निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स का रुख नेगेटिव

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 16:34 IST

Stock market today: घरेलू शेयर बाजार का आज का रुख ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और इस कारण बीएसई सेंसेक्स 0.26 फीसद और निफ्टी 0.22 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देStock market today: घरेलू शेयर बाजार का आज का रुख ज्यादा अच्छा नहीं रहाStock market today: कई शेयर हो गए धड़ामStock market today: निफ्टी और सेंसेक्स को भी हुआ नुकसान

Stock market today: घरेलू शेयर बाजार का आज का रुख ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और इस कारण बीएसई सेंसेक्स 0.26 फीसद और निफ्टी 0.22 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बाजार में निफ्टी 22,356.30 पर और बीएसई सेंसेक्स 73,677.13 पर बंद हो गया। 

रायटर्स रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक कंपनियों के शेयरों में हाल में गिरावट आई, जिस कारण मंगवार को भारतीय बाजार फिसल गया। चीन की संसद के हफ्ते भर चले वार्षक सत्र की शुरुआत में भी किसी प्रोत्साहन नहीं दिखी, जिससे निवेशकों में निराशा उत्पन्न हुई। जबकि, बिटकॉइन स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड शिखर के करीब रहा। 

प्रमुख सूचकांकों के अधिकांश शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया क्योंकि निवेशकों ने बढ़े मूल्यों के कारण शेयरों को बेचना ज्यादा बेहतर समझा दिया। अधिकांश शेयरों में पहले से ही छूट दी हुई और नए ट्रिगर नजर नहीं आए, इस कारण निवेशकों ने फैसला कर लिया।

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में जल्द कटौती के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे निवेशकों की जोखिम उठाने की क्षमता कम है। रायटर्स के अनुसार, अटलांटा फेड अध्यक्ष राफेल बोस्टिक ने सोमवार को कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व पर अभी कोई दबाव नहीं है, न ही कोई ब्याज दर बढ़ने जा रही है। इससे कोई अर्थव्यवस्था और नौकरी बाजार को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों में कटौती करने का कोई तत्काल दबाव नहीं है।

निवेशकों का ध्यान अब फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की कांग्रेस में अर्ध-वार्षिक गवाही के साथ-साथ सप्ताह के अंत में प्रमुख व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर है। 

निफ्टी 50 आज 49 प्वाइंट्स के नुकसान पर 22,356.30 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 73,677.13 पर परफॉर्म करते हुए बंद हो गया। सेंसेक्स में माना जा रहा है कि वह 195 प्वाइंट्स नीचे गिर गया। बीएसई मीडकैप इंडेक्स में भी 0.17 फीसदी की गिरावट, लेकिन स्मॉल कैप इंडेक्स भी 0.63 फीसदी से नीचे गिर गया।  

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम