लाइव न्यूज़ :

US Tariff से लड़खड़ाया शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

By संदीप दाहिमा | Updated: August 1, 2025 11:15 IST

US Tariff: अमेरिकी शुल्क संबंधी चिंताओं और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

Open in App

Stock Market Falters Due to US Tariff: अमेरिकी शुल्क संबंधी चिंताओं और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.17 अंक की गिरावट के साथ 81,074.41 अंक पर और एनएसई निफ्टी 33.45 अंक फिसलकर 24,734.90 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी नुकसान में रहे।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत फिसलकर 72.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,588.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम