लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री ने सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई नवनियुक्ति इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को अपने मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी केंद्रीय लोक उपक्रमों से बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिये अपने कारोबारी गतिविधियों को उसी के अनुरूप आगे बढ़ाने को कहा।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल), एनएमडीसी और मेकॉन के कामकाज की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिये।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री ने सेल के चेयरमैन, एनएमडीसी और मेकॉन के सीएमडी (चेयरमैन और प्रबंध निदेशक) के साथ ‘ऑनलाइन’ बैठक की। बैठक में इन सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की गयी।

बैठक में सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुखों ने अपनी-अपनी कंपनियों की परियोजनाओं, वित्तीय प्रदर्शन और आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ‘‘कामकाज की समीक्षा के दौरान मंत्री ने भारतीय इस्पात क्षेत्र में केंद्रीय लोक उपक्रमों की भूमिका और योगदान की सराहना की।’’

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिये अपने कारोबारी गतिविधियों को उसी के अनुरूप आगे बढ़ाने को कहा।

उक्त तीनों उपक्रमों के अलावा इस्पात मंत्राल के अंतर्गत राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल), मॉयल, केआईओसीएल एमएसटीसी लि. आती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?