लाइव न्यूज़ :

इस्पात कंपनियों ने कोविड-19 इलाज के लिये 56,446 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर इस्पात कंपनियों ने अपने एकीकृत संयंत्रों से अक्टूबर के अंत तक देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 56,446.245 टन चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की हैं। इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिये सितंबर में स्टील कंपनियों को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया था। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिहाज से ऑक्सीजन काफी महत्वपूर्ण है।

मंत्रालय ने पोर्टल भी चालू किया है। इसमें विभिन्न संयंत्रों में ऑक्सीजन की उपलब्धता और दैनिक आपूर्ति के बारे में पूरा ब्योरा दिया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के एकीकृत इस्पात संयंत्र देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिये तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति कर रहे हैं। 11 सितंबर, 2020 से 31 अक्टूबर, 2020 के दौरान इस्पात संयंत्रों ने विभिन्न राज्यों को 56,446.245 टन एलएमओ की आपूर्ति की।’’

हालांकि मंत्रालय ने उन संयंत्रों और कंपनियों के नाम नहीं बताये हैं, जो ऑक्सीजन की आपूर्ति के काम में लगे हैं।

बयान के अनुसार, निजी क्षेत्र की इकाइयों ने 37,364 टन एलएमओ जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने 19,081.47 टन की आपूर्ति की हैं।

ज्यादातर ऑक्सीजन की आपूर्ति तीन राज्यों...कर्नाटक (7,14,251.9 टन), आंध्र प्रदेश (7,467 टन) और महाराट्र (7,332.6 टन) को किये गये।

ऑक्सीजन की आपूर्ति के अलावा सेल, आरआईएनएल, जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील जैसी कंपनियों ने विभिन्न राज्यों में अपने कारखानों और दफ्तरों के आसपास कोविड-19 की रोकथाम के लिये जारी अभियान में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये पृथक वार्ड स्थापित किये और खाने का सामान, मास्क, हैंड सैनिटाइजर वितरित किये तथा चिकित्सा सहायता की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?