लाइव न्यूज़ :

'स्टैचू ऑफ यूनिटी' बनाने वाली कंपनी को फिर मिला 2106 करोड़ का निर्माण ठेका

By भाषा | Updated: December 5, 2018 15:17 IST

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण शाखा को घरेलू बाजार में विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों से कुल 2,106 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

Open in App

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण शाखा को घरेलू बाजार में विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों से कुल 2,106 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

एलएंडटी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके जल एवं अपशिष्ट उपचार कारोबार को 1,954 करोड़ रुपये जबकि एलएंडटी जियो स्ट्रक्चर कारोबार को 152 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। 

कंपनी ने कहा कि जल एवं अपशिष्ट उपचार कारोबार को आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपी सीआरडीए) से डिजाइन और निर्माण का ठेका मिला है। 

इसके अलावा, कारोबारी शाखा को झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जेयूआईडीसीओ) से भी ठेका मिला है।

एलएंडटी जियोस्ट्रक्चर कारोबार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल से एक ठेका मिला है।

लार्सन एंड टुब्रो भारत में निर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। एल एंड टी मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, रूस, मॉरीशस, अफ्रीका और सार्क देशों में निर्माण क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। 

कंपनी की स्थापना 1938 में मुंबई में दो डेनिश अभियंताओं ने की थी। हैनिंग होल्च लार्सन एवं सोरेन क्रिस्टियन टुब्रो नाम के दोस्तों ने भारत में निर्माण क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को तलाशते हुए इस कंपनी की स्थापना की थी।

उल्लेखनीय है कि एलएंडटी ने ही गुजरात के सरदार सरोवर स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। भारतीय सरकार से उसे इसके लिए 3000 करोड़ का ठेका मिला था।

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम