लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक 30 करोड़ रुपये की लागत से कोविड-19 मरीजों के लिये अस्थाई अस्पताल बनायेगा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कंपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में कोविड- 19 के मरीजों के इलाज के लिये आईसीयू सुविधा वाले अस्थाई अस्पताल तैयार करेगा।

स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने पीटीआई- भाषा से कहा कि बेंक ने इस काम के लिये पहले ही 30 करोड़ रुपये की राशि रख दी है और वह गैर- सरकारी संगठनों और अस्पताल प्रबंधन के साथ इन अस्पतालों को खड़ा करने के लिये संपर्क में है। ये अस्पताल कोविड- 19 की मरीजों के इलाज के लिये आपातकालीन आधार पर तैयार किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि बैंक कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 50 आईसीयू बिस्तरों की सुविधा वाले कुल मिलाकर 1,000 बिस्तरों की सुविधा के कुछ अस्थाई अस्पताल बनाना चाहता है। इस लिहाज से किसी स्थान पर यह 120 बिस्तरों वाला हो सकता है जबकि कहीं 150 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल बनाया जा सकता है। यह उसे बनाने वाले अस्पताल की क्षमता पर निर्भर करेगा कि वह कितना विस्तार कर सकता है।

यह गौर करने की बात है कि कापोरेट कार्य मंत्रालय ने पिछले सपताह ही अस्थाई कोविड- देखाभाल केन्द्र स्थापित करने अथवा अस्थाई अस्पताल बनाने को कंपनी सामाजिक जवाबदेही के तहत पात्र गतिविधि माना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पिछले आठ दिनों से लगातार रोजाना तीन लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्टेट बैंक की अन्य पहलों के बारे में उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक मरीजों के लिये आक्सीजन संक्रेन्द्रकों को उपलब्ध कराने के वासते अस्पतालों और गैर- सरकारी संगठनों के साथ गठबंधन भी कर रहा है। ‘‘हमने एक कार्ययोजना बनाई है। इसके लिये हमने 70 करोड़ रुपये रखे हैं जिसमें से हम कोविड- 19 से जुड़ी गतिविधियां चलाने के लिये 17 सर्किलों को 21 करोड़ रुपये दे रहे हैं।’’

बैंक कर्मचारियों की सुविधा के लिये भी बैंक ने कदम उठाये हैं। इसके लिये उसने देशभर में अस्पतालों के साथ गठबंधन किया है ताकि उसके कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता के साथ इलाज की सुविधा मिल सके।

बैंक के एक महा प्रबंधक को इस काम के लिये नियुक्त किया गया है। वह समूचे बैंक के स्तर पर कोविड-19 की स्थिति की निगरानी करता है और जितना जल्दी हो सके मदद उपलब्ध कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब