लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक की मकान खरीदारों के लिये त्योहारों पर कम ब्याज दर, अन्य छूट की पेशकश

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:32 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बृहस्पतिवार को त्योहार के दौरान मकान के लिये कर्ज लेने वाले संभावित ग्राहकों के लिये विभिन्न पेशकश की। इसमें ‘क्रेडिट स्कोर’ से जुड़ा कितनी भी राशि का कर्ज शामिल है, जिस पर 6.70 प्रतिशत की घटी ब्याज दर की पेशकश होगी।

अब तक, कर्जदार को 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण के लिये 7.15 प्रतिशत ब्याज देना होता था।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा कि नयी पेशकश के साथ कर्जदार अब कितनी भी राशि का कर्ज 6.70 प्रतिशत ब्याज पर ले सकते हैं।

बयान के अनुसार ब्याज दर में 0.45 प्रतिशत की कमी से कर्ज लेने वाले को 75 लाख रुपये के ऋण पर 30 साल की अवधि के दौरान 8 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी।

बैंक ने वेतन प्राप्त करने वाले और दूसरे लोगों के बीच ब्याज में 0.15 प्रतिशत के अंतर को समाप्त करने का भी निर्णय किया है। अब तक गैर-वेतनभोगी तबके को कर्ज पर 0.15 प्रतिशत अधिक ब्याज देना होता था।

एसबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अब मकान के लिये कर्ज लेने वालों से कोई व्यवसाय-आधारित अधिक ब्याज नहीं लिया जा रहा है। इससे गैर-वेतनभोगी कर्ज लेनदारों को 0.15 प्रतिशत ब्याज की बचत होगी।

बयान के अनुसार बकाया कर्ज का दूसरे बैंक से स्टेट बैंक में स्थानांतरित करने वाले मामलों में भी 6.70 प्रतिशत ब्याज लागू होगा।

बैंक ने यह भी कहा कि उसने प्रसंस्करण शुल्क हटा दिया है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने बयान में कहा कि प्रसंस्करण शुल्क समाप्त होने और रियायती ब्याज दर से त्योहारों के दौरान लोगों के लिये मकान लेना सस्ता पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स