लाइव न्यूज़ :

State Bank of India: दिनेश खारा की जगह चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी नए चेयरमैन, एसबीआई के पास 50 ​​करोड़ से अधिक ग्राहक, जानें कौन हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2024 20:12 IST

State Bank of India: “अब हमारी बारी है कि हम इस आधार पर आगे बढ़ें और एसबीआई को देश का सर्वश्रेष्ठ बैंक बनाएं।”

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक थे।रैंकिंग 52 से 35 पायदान ऊपर चढ़कर 17 पर पहुंच गई है।बैंक विभिन्न उत्पादों की श्रेणी में बाजार में अग्रणी स्थान पर है।

State Bank of India: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए चेयरमैन सी एस शेट्टी ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता को सबसे मूल्यवान वित्तीय संस्थान बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़ाने का भी होगा। एसबीआई के नए मुखिया ने कहा कि यह भारत का दशक है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद शेट्टी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि एसबीआई को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ बैंक’ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज की स्थिति के अनुसार एसबीआई 50 ​​करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

शेट्टी ने कहा कि बैंक विभिन्न उत्पादों की श्रेणी में बाजार में अग्रणी स्थान पर है। अपने पूर्ववर्तियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा, “इस दशक के प्रारंभ से बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में बैंकों के बीच हमारी वैश्विक रैंकिंग 52 से 35 पायदान ऊपर चढ़कर 17 पर पहुंच गई है।” शेट्टी ने कहा, “अब हमारी बारी है कि हम इस आधार पर आगे बढ़ें और एसबीआई को देश का सर्वश्रेष्ठ बैंक बनाएं।”

चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (सी एस शेट्टी) ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। उन्होंने दिनेश खारा का स्थान लिया है। खारा मंगलवार को कारोबारी समय समाप्त होने पर बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। शेट्टी इससे पहले एसबीआई के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक थे।

टॅग्स :SBIभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम