लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप विन्नीः 30 मिनट में केक डिलीवरी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के 22 शहरों में सेवा शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 16:51 IST

Startup Vinny: राशन खंड में तुरंत सामान उपलब्ध कराने में ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, डंजो आदि कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, वहीं विन्नी इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली उपहार लेनदेन कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल के भीतर 23 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में 200 से अधिक स्टोर खोले हैं। कंपनी का मौजूदा उपभोक्ता आधार 20 करोड़ है।चालू वित्त वर्ष (2022-23) के दौरान 700 शहरों में सेवा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

नई दिल्लीः ऑनलाइन उपहार ऑर्डर और डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराने तथा बेकरी दुकानें चलाने वाले स्टार्टअप विन्नी ने 22 शहरों में 30 मिनट के अंदर केक वितरण का वादा करते हुए त्वरित वाणिज्य क्षेत्र में प्रवेश किया है।

इसके अलावा कंपनी की अगले छह महीनों में इस सेवा को 100 शहरों तक पहुंचाने की योजना है। विन्नी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष (2022-23) के दौरान 700 शहरों में सेवा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

कंपनी का मौजूदा उपभोक्ता आधार 20 करोड़ है। राशन खंड में तुरंत सामान उपलब्ध कराने में ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, डंजो आदि कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, वहीं विन्नी इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली उपहार लेनदेन कंपनी है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘अभी हमने केक डिलीवरी की शुरुआत की है, लेकिन हम इस सेवा का विस्तार उपहार की अन्य वस्तुओं मसलन पसंद के अनुरूप मग, कुशन आदि के लिए भी करेंगे।’’ विन्नी के खुदरा विभाग ने दो साल के भीतर 23 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में 200 से अधिक स्टोर खोले हैं। इसके 40 से अधिक देशों में उसका 4,000 से अधिक विक्रेताओं का नेटवर्क भी है। विन्नी ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे 22 शहरों में त्वरित वाणिज्य सेवा शुरू की है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स