लाइव न्यूज़ :

SpiceJet ने बेहद सस्ता लॉन्च किया गणतंत्र दिवस ऑफर, इस किराए में यात्री भर सकेंगे उड़ान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 22, 2018 13:22 IST

यात्री उड़ान की टिकट 22 जनवरी से 25 जनवरी 2018 तक बुक करा सकते हैं। वहीं यात्रा करने का अधिकतम समय 12 दिसंबर 2018 तक है।

Open in App

हवाई सफर का आनन्द लेने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 69वे गणतंत्र दिवस पर यात्रियों को ऑफर दिया है, जिसका उसने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल नाम रखा है। इस सेल में घरेलू उड़ानों के लिए 769 रुपये किराया रखा गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने के लिए 2469 रुपये किराया होगा। यह ऑफर बेहद सस्ता बताया जा रहा है। 

यात्री उड़ान की टिकट 22 जनवरी से 25 जनवरी 2018 तक बुक करा सकते हैं। वहीं यात्रा करने का अधिकतम समय 12 दिसंबर 2018 तक है। हालांकि यह ऑफर उन उड़ानों पर लागू होगा जो नॉन-स्टॉप हैं।  

स्पाइसजेट कंपनी का कहना है कि यह ऑफर उन उड़ानों पर लागू होगा जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। जैस- जम्मू-श्रीनगर, सिलचर-गुवाहाटी, देहरादून-दिल्ली, दिल्ली-जयपुर, अगरतला-गुवाहाटी, कोयंबटूर-बेंगलुरु, कोच्चि-बेंगलुरु और दिल्ली-देहरादून आदि।

इन उड़ानों की टिकट स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवल ऐजेंट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। साथ ही स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने पर अतिरिक्त डिस्काउट दिया जाएगा, जिसके लिए प्रोमो कोड इस्तेमाल करना होगा।

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड धारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 500 रुपये तक दी जाएगी।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसऑफरफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित