लाइव न्यूज़ :

Sone ka Bhav: सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, चांदी महंगी, जानें आज का सोने का रेट क्या है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2025 19:15 IST

Sone ka Bhav: कमजोर वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये गिरकर 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देSone ka Bhav: सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, चांदी महंगी, जानें आज का सोने का रेट क्या है?

Sone ka Bhav: कमजोर वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये गिरकर 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 1,00,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 150 रुपये गिरकर 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। सर्राफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांदी 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,330.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हाजिर चांदी भी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘सोने और चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं जहां जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख्पा जेरोम पावेल के संबोधन से पहले व्यापारी महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौद्रिक नीति के रुख के बारे में संकेत मिल सकते हैं।’’ मिराए एसेट शेयरखान के प्रमुख -जिंस और मुद्रा प्रवीण सिंह के अनुसार, सितंबर में ब्याज दर में कटौती की पूरी संभावना है, क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मिले-जुले संकेतों के कारण फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पावेल इसे आंकड़ों पर निर्भर बना सकते हैं।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स