लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित हो सकता है भारत में स्मार्टफोन कारोबार : कैनेलिस

By भाषा | Updated: April 28, 2021 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल शोध फर्म कैनेलिस के मुताबिक भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से देश में स्मार्टफोन खंड के विकास की गति सुस्त पड़ सकती है, और आपूर्ति पक्ष की बाधा के चलते औसत बिक्री मूल्य में इजाफा हो सकता है।

कैनेलिस के आंकड़ों के अनुसार भारत में स्मार्टफोन की आवक मार्च 2021 को खत्म हुई तिमाही के दौरान 11 प्रतिशत बढ़कर 3.71 करोड़ इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 3.35 करोड़ इकाई थी।

शोध फर्म ने कहा कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की आवक बाधित हो सकती है।

कैनेलिस ने कहा, ‘‘विभिन्न हिस्सों में संक्रमण का प्रकोप अलग-अलग है, इसलिए देशव्यापी लॉकडाउन की आशंका कम ही है। लेकिन क्षेत्रीय लॉकडाउन से कच्चे माल और डिवाइस का परिवहन प्रभावित हो सकता है।’’

कैनेलिस के विश्लेषक सनम चौरसिया ने कहा कि ऐसे में दूसरी छमाही के दौरान स्मार्टफोन ब्रांडों और चैनल साझेदारों के लिए बाधाएं देखने को मिल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम