लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में मामूली गिरावट, पर साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहा

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:55 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और वैश्विक बाजारों में नरमी से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टाइटन रही। इसके अलावा एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा भी नुकसान में रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईआई बैंक शामिल हैं। इनमें 3.25 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार लगभग स्थिर बंद हुए। बाजार को भारत और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों की प्रतीक्षा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय और आईटी क्षेत्रों में नुकसान से सूचकांकों पर दबाव पड़ा जबकि रियल्टी, वाहन और धातु शेयरों में तेजी के साथ मझोली और छोटी कंपनियों से मिले समर्थन से सकारात्मक असर रहा।’’

हालांकि साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 924.31 अंक यानी 1.60 प्रतिशत जबकि निफ्टी 273.50 अंक यानी 1.59 प्रतिशत मजबूत हुए।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर व्याप्त चिंता कम होने से घरेलू शेयर बाजारों में इस सप्ताह कुल मिलाकर तेजी रही। उन्होंने कहा, ‘‘अल्पकाल में बाजार की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक में बांड खरीद कार्यक्रम में कमी लाने और प्रमुख नीतिगत दरों को लेकर रुख पर नजर होगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़कर 74.71 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 18 पैसे टूटकर 16 माह के निचले स्तर 75.78 रुपया प्रति डॉलर पर रही।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है और बृहस्पतिवार को उन्होंने शुद्ध रूप से 1,585.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?