लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ कल बैठक करेंगी सीतारमण

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:02 IST

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन और महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के समर्थन में उनकी तरफ से उठाये गये कदमों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मांग बढ़ाने और खपत में तेजी लाने के लिहाज से बैंकों का काफी महत्व है। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के साथ बैठक महत्वपूर्ण है। हाल ही में, वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार कोविड-19 महामारी से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है। सूत्रों ने कहा कि बैठक में बैंकिंग क्षेत्र का जायजा लेने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा घोषित पुनर्गठन-दो योजना के मामले में प्रगति की समीक्षा की उम्मीद है। बैंकों से उत्पादक क्षेत्रों में ऋण बढ़ाने के लिए कहा जा सकता है।मुंबई में होने वाली बैठक में संशोधित 4.5 लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की भी समीक्षा किये जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा वित्त मंत्री फंसे कर्ज या गैर-निष्पादित परिसंपत्ति की स्थिति और उसकी वसूली के लिये बैंकों के विभिन्न उपायों का भी जायजा ले सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बैंकों का फंसा कर्ज 31 मार्च, 2021 को घटकर 6,16,616 करोड़ रुपये (अस्थायी आंकड़ा) पर आ गया जो 31 मार्च, 2020 को 6,78,317 करोड़ रुपये तथा 31 मार्च, 2019 को 7,39,541 करोड़ रुपये पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी