लाइव न्यूज़ :

इस वित्त वर्ष में अक्टूबर में सात माह में पहली बार बढ़ा एसआईपी निवेश प्रवाह

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर छह महीने की लगातार गिरावट के बाद अक्टूबर में एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 7,800 करोड़ रुपये हो गया। इससे पता चलता है कि खुदरा निवेशकों के लिये स्थितियां सामान्य हो रही हैं।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबास प्रमुख (निवेश समाधान) गौतम कालिया ने कहा, हालांकि, एसआईपी के जरिये निवेश में वृद्धि मुनाफा वसूली को प्रेरित कर सकती है, जैसा कि हम नवंबर के इक्विटी प्रवाह के प्रारंभिक आंकड़ों में देख रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एमफी) के आंकड़ों से पता चला कि उद्योग

ने पिछले महीने एसआईपी मार्ग के माध्यम से 7,800 करोड़ रुपये जुटाये। यह इस साल मार्च के बाद एसआईपी के माध्यम से निवेश की किसी भी महीने की पहली वृद्धि है।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले आठ महीनों में एसआईपी के माध्यम से निवेश 55,627 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कालिया ने कहा, ‘‘माह दर माह वृद्धि भले ही मामूली है, लेकिन यह बताता है कि खुदरा निवेशक सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। शेयर बाजारों में हालिया तेजी से भी खुदरा निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और वे अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?