लाइव न्यूज़ :

सिंपल एनर्जी 15 अगस्त को उतारेगी अपना ई-स्कूटर ‘सिंपल वन’

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई बेंगलुरु की ईवी स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने अपने फ्लैगशिप ई-स्कूटर को सिंपल वन का नाम दिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वह यह स्कूटर 15 अगस्त को पेश करने जा रही है।

कंपनी ने कहा कि पूर्व में सिंपल वन का कोड नाम मार्क2 था। यह कंपनी की पहली पेशकश होगा।

सिंपल एनर्जी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने कहा कि हमारे पहले इलेक्ट्रिक वाहन का नाम मार्क2 है। अब हमने इसे सिंपल वन का नाम दिया है। यह ब्रांड और उत्पाद के परिप्रेक्ष्य से ठीक है।

कंपनी की टीम अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतारने की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने कहा कि सिंपल वन कंपनी का पहला ट्रेडमार्क नाम है। कंपनी ने कहा कि सिंपल वन का दाम 1.10 लाख से 1.20 लाख रुपये होगा। कंपनी का दावा है कि इस वाहन की रेंज 240 किलोमीटर की होगी।

बयान में कहा गया है कि सिंपल एनर्जी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन 15 अगस्त को बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में उतारेगी। आगामी महीनों में इस वाहन को अन्य शहरों में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम