लाइव न्यूज़ :

Shri Ram Raja Lok: ओरछा को 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर योजना से जुड़ेगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें सीएम डॉ. मोहन ने क्या की घोषणाएं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 17:00 IST

Shri Ram Raja Lok: ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को दिया लेटर ऑफ अवॉर्ड।राज्य के मुखिया ने कहा- निवाड़ी में बनेगा 3500 करोड़ का स्टील प्लांट।धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलीकॉप्ट योजना से जोड़ा जाएगा।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अक्टूबर को ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ओरछा में श्रीराम राजा लोक के मॉडल और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी की। अब धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलिकॉप्टर योजना से जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर, निवाड़ी जिले में 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज ओरछा में 500 वर्ष पुराना श्रीराजा राम का वैभव एक बार फिर जीवंत हो रहा है। यहां प्रभु श्रीराम के महल के दर्शन का आनंद अलग ही है।

राज्य सरकार ओरछा को धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। बेतवा नदी के किनारे स्थित प्रभु श्रीराम का ओरछा धाम भी जगमगा रहा है।

भगवान के लीला स्थल बन रहे तीर्थ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ओरछा धाम, चित्रकूट धाम सहित श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उज्जैन, जानापाव जैसे भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

भगवान राम और कृष्ण ने भारत के चारों कोनों में यात्राएं कीं हैं। आज ओरछा को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें श्रीराम राजा लोक का 132 करोड़ की लागत से बनने वाला द्वितीय चरण का भूमिपूजन भी शामिल है। 

जनता के कल्याण के लिए सबकुछ

सीएम यादव ने कहा कि सरकार लाड़ली बहनों को राशि भेजकर उन्हें सशक्त बना रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। भविष्य में बुंदेलखंड को केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना का लाभ भी मिलेगा। पलायन की समस्या अब दूर हो रही है। निवाड़ी जिले में कुछ महीने बाद 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।       

सीएम ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेगुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा। निवाड़ी में नई सड़क बनेगी। निवाड़ी को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलीकॉप्ट योजना से जोड़ा जाएगा।

 

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स