लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री के सेल आरएमडी से संबंधित किसी सवाल का जवाब नहीं देने से हैरान: अमित मित्रा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 00:22 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जून पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह हैरान हैं कि केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में सेल के कच्चे माल के डिवीजन को समाप्त किये जाने संबंधी प्रमुख सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

मित्रा ने बुधवार को धर्मेंद्र प्रधान से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कोलकाता स्थिति आरएमडी को बंद नहीं करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि इससे कोविड-19 ​​​​महामारी के बीच कई लोगों की नौकरियां चली जाएंगी।

इस्पात मंत्री प्रधान ने इसके जवाब में कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने की कोई योजना नहीं है।

उधर, अमित मित्रा ने शुक्रवार को प्रधान को लिखे एक अन्य पत्र में कहा, ‘‘मैं एक बार फिर आपसे आरएमडी को समाप्त नहीं करने और इसका मुख्यालय कोलकाता में ही रखने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में आई है, तब से कोलकाता में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के मुख्यालय को हटाने का एक खराब रुझान चल पड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र के जिन उपक्रमों के मुख्यालय पिछले 50 सालों से कोलकाता में हैं उन्हें यहां से हटाया जा रहा है।’’

मित्रा ने उदाहरण देते हुये कहा कि हिन्दुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन का मुख्यालय 2017 में महानगर से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया वहीं स्टेट बैंक ने अपने केन्द्रीय लेखा केन्द्र को 2018 में मुंबई स्थानांतरित कर दिया। वहीं कोल इंडिया ने अपनी अनुषंगियों के विपणन बिक्री कार्यालय धनबाद, बिलासपुर और संभलपुर जैसे शहरों में स्थानांतरित कर दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम