लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में बल्ले-बल्ले, निवेशकों की संपत्ति में लगभग 5.4 लाख करोड़ का इजाफा

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 12:12 IST

Share Market Update: शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,595 अंक चढ़ा, वहीं निफ्टी में भी तेज बढ़त है।

Open in App

मुंबई: यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर फिलहाल सभी की नजरे हैं। इस बीच शेयर बाजार में गुरुवार को भी शुरुआती कारोबार में उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों की संपत्ति में कारोबार शुरू होने के साथ 5.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उछाल आया। लगातार तीसरे सीधे सत्र में इक्विटी बेंचमार्क में ये वृद्धि है। 

ये तेजी तब है जब घरेलू बाजार में बुधवार की रैली के बाद बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 7,21,949.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,48,32,780.78 करोड़ हो गया। इसमें मंगलवार को निवेशकों की संपत्ति में 2.51 लाख करोड़ से अधिक की वृद्धि भी शामिल है। 

बता दें कि वैश्विक बाजारों में समग्र तेजी के रुख के अनुरूप गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स ने लगातार तीसरे दिन सकारात्मक शुरुआत की। 

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,595.14 अंक या 2.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,242.47 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 411.95 अंक या 2.52 प्रतिशत चढ़कर 16,757.30 पर आ गया। 

सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे और इनमें 4.85 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। 

वहीं दूसरी ओर केवल टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,223.24 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,647.33 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 331.90 अंक यानी 2.07 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई और कारोबार के अंत में यह 16,345.35 अंक पर बंद हुआ था।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम