लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपये में 11 पैसे की गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2024 10:50 IST

एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावटसेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.76 अंक गिरकर 72,069.18 अंक पर आ गयानिफ्टी 42.9 अंक गिरकर 21,699 अंक पर पहुंच गया

Share Market Update: एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.76 अंक गिरकर 72,069.18 अंक पर आ गया। निफ्टी 42.9 अंक गिरकर 21,699 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे। 

सन फार्मा, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में हैं। नव वर्ष के अवसर पर सोमवार को एशियाई, अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। निहारिका

रुपये में 11 पैसे की गिरावट 

घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और डॉलर की मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। 

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.53 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketनेशनल स्टॉक एक्सचेंजनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम