लाइव न्यूज़ :

Share Market: मंडे को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स, निफ्टी चढ़ा, जानिए अब क्या है हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2025 11:51 IST

Share Market:  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मजबूत मुनाफे और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई।

Open in App

Share Market:  विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 456.05 अंक चढ़कर 79,668.58 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 112.85 अंक की बढ़त के साथ 24,152.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तीन प्रतिशत की तेजी आई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर भी सबसे अधिक मुनाफे में रहने वालों में शुमार रहे। एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 67.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,952.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम