लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 10:49 IST

Share Market Today: शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी से भी बाजार में तेजी आई।

Open in App

Share Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.79 अंक चढ़कर 83,784.25 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.2 अंक की बढ़त के साथ 25,568.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम