लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, बाजार में लौटी रौनक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2025 11:15 IST

Stock Market: एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Open in App

Stock Market:  घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.35 अंक की बढ़त के साथ 25,309.10 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 415.98 अंक की बढ़त के साथ 83,171.49 अंक पर जबकि निफ्टी 115.50 अंक चढ़कर 25,359.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,372.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम