लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी का बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2025 11:04 IST

Share Market Today: कोटक महिंद्रा बैंक के निराशाजनक नतीजों और अमेरिकी व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हुआ। बाद में कारोबार के दौरान निवेशकों की धारणा स्थिर होने से बाजार में तेजी लौटी।

Open in App

Share Market Today: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.58 अंक की गिरावट के साथ 81,093.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 104.3 अंक फिसलकर 24,732.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयर नुकसान में रहे। वहीं टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम