लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने सोमवार को पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी 12 हजार पार

By भाषा | Updated: November 4, 2019 10:57 IST

इससे पहले शुक्रवार को कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का दौर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले तीन जून को सूचकांक 40,267.62 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने भी 12,000 के आंकड़े को छुआ।

सोमवार को खुलने के साथ ही शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स 269 अंकों की बढ़त के साथ 40,434.83 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी ने भी 12,000 के आंकड़े को छुआ। सेंसेक्स का यह सर्लकालिक उच्च सत्र है। इससे पहले तीन जून को सूचकांक 40,267.62 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

इससे पहले शुक्रवार को कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का दौर रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 36 अंक की मामूली बढ़त के साथ 40,165 अंक पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार -चढ़ाव के बाद 35.98 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 40,165.03 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 11,890.60 अंक पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह के दौरान, सेंसेक्स 1,106.97 अंक यानी 2.83 प्रतिशत बढ़ा जबकि निफ्टी 306.70 अंक यानी 2.64 प्रतिशत चढ़ा। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक और आईटीसी में 5.18 प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके विपरीत, येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.46 प्रतिशत की गिरावट रही।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम