लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 12,100 अंक के पार

By भाषा | Updated: January 29, 2020 11:05 IST

सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील का शेयर सबसे ज्यादा लाभ में बना हुआ है। इसका भाव दो प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहा है। इसके अलावा इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में भी तेजी बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया। टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर में गिरावट का रुख देखा गया

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया। इसकी प्रमुख वजह धातु, वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में सुधार होना है। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक 214.51 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 41,181.37 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 71.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,127 अंक पर चल रहा है। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील का शेयर सबसे ज्यादा लाभ में बना हुआ है। इसका भाव दो प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहा है। इसके अलावा इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में भी तेजी बनी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर में गिरावट का रुख देखा गया। ब्रोकरों के अनुसार, वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार और आगामी बजट में आर्थिक वृद्धि के उपाय किए जाने की उम्मीद में बाजार में तेजी का रुख देखा गया है।

इसके अलावा जनवरी डेरीवेटिवों में कारोबार का अंतिम दिन निकट आने के चलते भी बाजार में तेजी देखी गयी है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 40,966.86 अंक पर और निफ्टी 12,055.80 अंक पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम