लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में सात दिन की गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसक्स 480 अंक मजबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 18:06 IST

शेयर बाजार: सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, टाटा स्टील, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और पावरग्रिड लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 479.68 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,623.70 अंक पर बंद हुआ।शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार दो प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शेयर बाजारों में सात कारोबारी सत्रों से चले आ रहे गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 480 अंक की लंबी छलांग लगा गया।

बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 479.68 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,623.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाभ में रहे। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.55 अंक या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,303.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, टाटा स्टील, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और पावरग्रिड लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट आई। रिजर्व बैंक ने दिन में कहा कि वह वैश्विक के अलावा जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से बनी घरेलू स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह वित्तीय बाजारों में सुगमता से कामकाज को सुनिश्चित करने को आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। नीति निर्माताओं की ओर से प्रोत्साहन की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही। चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नीचे आए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार दो प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53.42 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 40 पैसे टूटकर 73.16 प्रति डॉलर पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?