लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट का बुरा हाल, 561 अंक टूटकर 34,195 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा दम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 6, 2018 16:13 IST

शेयर मार्केट में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावाट जारी है।

Open in App

शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को शेयर मार्केट में सेंसेक्स 561 अंक टूटकर 34,195 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168  अंको गिरवाट के साथ  10, 498 पर बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ खुले। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 930.08 अंकों की गिरावट के साथ 33,827.08 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 292.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,373.90 पर कारोबार करते देखे गए थे।

बता दें कि बीते दिन 5 फरवरी को भी शेयर मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह धड़ाम हुए थे। सोमवार को भी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी। इस दौरान शेयर बाजार में सेंसेक्स 34757 पर और निफ्टी 10692 अंक पर बंद हुए थे। 

बता दें कि शेयर बाजार में ये गिरावट बजट पेश होने के बाद से ही जारी है। बता दें कि बीती 1 फरवरी को संसद के लोकसभा सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का आम बजट पेश करते हुए शेयरों में निवेश करने पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर लगाने की घोषणा की है। जिसके बाद से ही शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। हांलाकि जेटली ने सफाई देते हुए कहा है कि शेयर मार्केट में गिरावट एलटीसीजी टैक्स की वजह से नहीं है।  

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम