लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 63,523.15 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड, जानें एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 16:45 IST

Share Market: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,942.62 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत चढ़कर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 प्रतिशत चढ़कर 63,523.15 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 40.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,856.85 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिग्गज कंपनियों रिलायंस और एचडीएफसी में लिवाली होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 प्रतिशत चढ़कर 63,523.15 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 260.61 अंक उछलकर 63,588.31 के सर्वकालिक एक-दिवसीय उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था। इसके पहले गत वर्ष एक दिसंबर को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 40.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 18,856.85 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

शेयर ने दिन के कारोबार के दौरान 18,875.90 के उच्च स्तर को भी छुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं।

दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के अधिकांश शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के चेयरमैन राकेश मेहता ने कहा, "वैश्विक मोर्चे पर तमाम चुनौतियों के बावजूद सेंसेक्स का नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचना खुशी की बात है।

हम जून तिमाही के नतीजों का इस उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं कि ये काफी हद तक अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे।" जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "सेंसेक्स का अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचना शेयर बाजारों में वैश्विक स्तर पर जारी तेजी के अनुरूप ही है। अधिकांश बाजार इस समय 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर हैं।"

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत चढ़कर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,942.62 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की। मंगलवार को सेंसेक्स 159.40 अंक बढ़कर 63,327.70 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 61.25 अंक की बढ़त के साथ 18,816.70 पर रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम