लाइव न्यूज़ :

Reliance इंडस्ट्रीज में अंतिम समय पर हुई बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार ने खोयी दिन भर की बढ़त

By भाषा | Updated: July 15, 2020 17:05 IST

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कोविड-19 के टीके की संभावना से उत्पन्न सकारात्मक माहौल तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के संकेतों पर कारोबार के दौरान एक समय 777 अंकों चढ़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के अंतिम घंटों में इसकी चाल पलट गयी और यह मात्र 18.75 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,051.81 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी इसी तरह 10.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,618.20 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई: कारोबार के अंतिम घंटों में भारी-भरकम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को पूरे दिन की तेजी खो दी और प्रमुख शेयर सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कोविड-19 के टीके की संभावना से उत्पन्न सकारात्मक माहौल तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के संकेतों पर कारोबार के दौरान एक समय 777 अंकों चढ़ गया था।

कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी चाल पलट गयी और यह मात्र 18.75 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,051.81 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी इसी तरह 10.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,618.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 220 अंक का उछाल आया था। सेंसेक्स में सबसे बड़े भारांक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब चार प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके पहले कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 1,978.50 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि कंपनी की सालाना आम बैठक के बाद निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफावसूली शुरू कर दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना आम बैठक में जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये गूगल के द्वारा 33,737 करोड़ रुपये के निवेश किये जाने की घोषणा की। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी गिरावट में रहीं। दूसरी ओर, तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले इंफोसिस का शेयर करीब छह प्रतिशत चढ़ गया।

एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में अच्छी तेजी के साथ बंद हुईं। कारोबारियों के अनुसार, अधिकांश सत्र के दौरान घरेलू निवेशक कोविड-19 के टीके की उम्मीद से उत्साहित हैं। भारत में दो कंपनियों ने टीकों का मानव पर परीक्षण शुरू किया है।

इसके अलावा अमेरिका की एक कंपनी ने अपने टीके के मानव परीक्षण के प्रारंभिक चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया है। कारेाबारियों ने कहा कि अंतिम मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बिकवाली ने शेयर बाजार की तेजी पर लगाम लगा दिया। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहे। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान बढ़त में चल रहे हैं। इस बीच, कच्चा तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर 43.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 75.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजाररिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम