लाइव न्यूज़ :

लौट आए शेयर मार्केट के दिन, पाताल से गोता लगाकर लौटे सेंसेक्स ने की इतने अंकों की बढ़ोतरी

By IANS | Updated: February 12, 2018 18:22 IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 294.71 अंकों की तेजी के साथ 34,300.47 पर और निफ्टी 84.80 अंकों की तेजी के साथ 10,539.75 पर बंद हुए। 

Open in App

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 294.71 अंकों की तेजी के साथ 34,300.47 पर और निफ्टी 84.80 अंकों की तेजी के साथ 10,539.75 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 197.58 अंकों की तेजी के साथ 34,203.34 पर खुला और 294.71 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 34,300.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,351.34 के ऊपरी और 34,115.12 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में 23 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (4.22 फीसदी), यस बैंक (2.89 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.51 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.12 फीसदी) और हीरो मोटो कॉर्प (2.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एसबीआईएन (2.67 फीसदी), इंफोसिस (0.72 फीसदी), आईटीसी (0.53 फीसदी), एम एंड एम (0.43 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.23 फीसदी)।बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 217.55 अंकों की तेजी साथ 16,852.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 290.40 अंकों की तेजी के साथ 18,463.38 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 63.25 अंकों की तेजी के साथ 10,518.20 पर खुला और 84.80 अंकों या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 10,539.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,555.50 के ऊपरी और 10,485.40 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (1.87 फीसदी), रियल्टी (1.73 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.65 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.64 फीसदी) और उद्योग (1.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।बीएसई के दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी) गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 2,050 शेयरों में तेजी और 764 में गिरावट रही, जबकि 164 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :शेयर मार्केटबिज़नेसशेयर बाजारबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में सात फीसदी तक जा सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था की दर-एसोचैम

बॉलीवुड चुस्कीकोई बिजनेसमैन, तो कोई है टीचर, कुछ ऐसा है अनुष्का का सुसराल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी