लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 251 अंक ऊपर

By IANS | Updated: January 19, 2018 19:09 IST

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,393 शेयरों में तेजी और 1,506 में गिरावट रही, जबकि 131 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Open in App

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 251.29 अंकों की तेजी के साथ 35,511.58 पर और निफ्टी 77.70 अंकों की तेजी के साथ 10,894.70 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.82 अंकों की तेजी के साथ 35,339.11 पर खुला और 251.29 अंकों या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 35,339.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,542.17 के ऊपरी और 35,221.16 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। अडानी पोर्ट्स (4.68 फीसदी), यस बैंक (2.37 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.15 फीसदी), एसबीआईएन (2.08 फीसदी) और टीसीएस (1.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से इंफोसिस (0.82 फीसदी), सनफार्मा (0.74 फीसदी), पॉवर ग्रिड (0.61 फीसदी), मारुति (0.40 फीसदी) और ओएनजीसी (0.23 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 170.32 अंकों की तेजी के साथ 19456.16 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 135.55 अंकों की गिरावट के साथ 17,765.00 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.2 अंकों की तेजी के साथ 10,829.20 पर खुला और 77.70 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 10,894.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,906.85 के ऊपरी और 10,793.90 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग सेवाएं (1.52 फीसदी), वित्त (1.32 फीसदी), रियल्टी (1.26 फीसदी), उद्योग (1.10 फीसदी) और ऊर्जा (0.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,393 शेयरों में तेजी और 1,506 में गिरावट रही, जबकि 131 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारबिज़नेससेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम