लाइव न्यूज़ :

Share Market Close: निफ्टी 50 के करीब 44 स्टॉक की रिपोर्ट पॉजिटिव, सेंसेक्स भी 1,196.98 अंक से उछला

By आकाश चौरसिया | Updated: May 23, 2024 16:13 IST

Share Market Close: सेंसेक्स भी 1,196.98 अंक से अधिक चढ़ते हुए 75,418.04 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 262.85 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 22,860.65 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी 50 के 44 स्टॉक चढ़े निफ्टी में भी करीब 1.6 फीसदी की बढ़त जबकि, सेंसेक्स 1000 अंकों से उछला

Share Market Close: आरबीआई द्वारा सरकार को अभी तक के सबसे अधिक 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश को मंजूरी देने और लिवाली के समर्थन के बाद घरेलू सूचकांकों में बृहस्पतिवार को तेजी आई और निफ्टी अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। सेंसेक्स भी 1,196.98 अंक से अधिक चढ़ते हुए 75,418.04 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 262.85 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 22,860.65 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पहुंच गया।

निफ्टी अपनी अंतिम बढ़त के बाद आज करीब 1.8 फीसदी बढ़त के साथ क्लोज और मार्केट में 22,967.65 पर बंद हुआ।इसके साथ इसके करीब 44 शेयर बढ़त के साथ क्लोज हुए हैं। 

बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स में फिर 75,000 के स्तर का पार कर गया। यह 844.3 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 75,065.36 पर पहुंचा। वह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से सिर्फ 60 अंक दूर है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

सन फार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दे दी थी। यह केंद्रीय बैंक की ओर से अबतक का सर्वाधिक लाभांश भुगतान होगा। यह चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। अंतरिम बजट में सरकार ने आरबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये की लाभांश आय का अनुमान जताया था।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 686.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।'

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम