लाइव न्यूज़ :

Share Bazar Adani Group: अडाणी समूह की कंपनियों का जलवा!, 10 सूचीबद्ध शेयरों में से नौ ने किया कमाल, करोड़ों की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 18:59 IST

Share Bazar Adani Group: अडाणी पोर्ट्स का शेयर 2.02 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस 0.65 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 0.51 प्रतिशत और अडाणी ग्रीन एनर्जी 0.30 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ समूह का अकेला शेयर था, जो गिरकर बंद हुआ। अडाणी एनर्जी का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। ओड़िशा में बंदरगाह खरीदा और सीमेंट कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ायी।

Share Bazar Adani Group: अडाणी समूह के 10 सूचीबद्ध शेयरों में से नौ मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। लगातार दूसरे दिन समूह की कंपनियों के शेयरों में बढ़त जारी रही। बीएसई पर अडाणी पावर के शेयर पांच प्रतिशत, अडाणी विल्मर 4.15 प्रतिशत, एसीसी 4.09 प्रतिशत, एनडीटीवी 2.81 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स 2.09 प्रतिशत चढ़े। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 2.02 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस 0.65 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 0.51 प्रतिशत और अडाणी ग्रीन एनर्जी 0.30 प्रतिशत के लाभ में रहा।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ समूह का अकेला शेयर था, जो गिरकर बंद हुआ। अडाणी समूह के सभी सूचीबद्ध शेयर सोमवार को भी सुर्खियों में थे, जब अडाणी एनर्जी का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। समूह ने तेजी से विस्तार करते हुए एक सप्ताह के भीतर 1.2 अरब डॉलर का तांबा संयंत्र खोला, ओड़िशा में बंदरगाह खरीदा और सीमेंट कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ायी।

साथ ही प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गठजोड़ भी किया है। समूह ने पिछले एक सप्ताह में शेयर बाजारों को दी सूचना और प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से अपने मुख्य बंदरगाह कारोबार में विस्तार और निवेश, धातु रिफाइनिंग में विविधीकरण, दो साल पुराने सीमेंट क्षेत्र में पूंजी डाले जाने और अपनी वृहद सौर परियोजना के चालू होने के मामले में लगातार हो रही प्रगति की घोषणा की है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में हुई घोषणाएं इस बात का संकेत हैं कि अडाणी फिर से विस्तार की राह पर है।

टॅग्स :Adani Enterprisesशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम